Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी…

मुंबई। ‘गांधी फिर आ गए’, ‘मुसाफिर’ और ‘पिंकी मोगे वाली 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा मलिक ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कराया था। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, उनके घर 34.49 लाख रुपए की कीमत के गहने चोरी हो गए और अभिनेत्री की मां ने एक घरेलू सहायिका पर चोरी का शक जाहिर किया। घर में हुई चोरी के बाद नेहा मलिक की मां ने मुंबई के ओशिवारा में मौजूद अंबोली पुलिस स्टेशन में हाउस हेल्प के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई। उन्होंने शक जाहिर किया कि इस पूरी घटना को उनकी इसी हाउस हेल्प ने अंजाम दिया है। इस मामले में नया अपडेट ये है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

See also  पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निलमय कॉलोनी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया आयोजन...

गुरुद्वारे गई थीं नेहा मलिक की मां

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने रविवार को अपने घर में काम करने वाली हाउस हेल्प के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब शुक्रवार को उनकी हाउस हेल्प काम करने आई तो मंजू घर को उसके भरोसे छोड़कर माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे चली गईं। इसके बाद शनिवार को उनकी ये हाउस हेल्प काम करने नहीं आई। ऐसे में उन्होंने कई बार उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

बेडरूम में खुले दराज में आभूषण रखती थीं मंजू

See also  जिले में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 38 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 11 हजार 400 रुपए का समन शुल्क लिया गया...

कई बार फोन करने पर भी जब मंजू की हाउस हेल्प ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जाकर अलमारी चेक की और उन्हें पता चला कि उनके सारे गहने गायब हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूरे घर में गहने तलाश किए, लेकिन जब गहने नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ कि उनकी हाउस हेल्प ने गहने चोरी कर लिए हैं, जो कहीं गायब हो चुकी है।मंजू ने बताया कि वह अपने बेडरूम में एक लकड़ी के दराज में एक थैले में अपने गहने रखती थीं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी नौकरानी की मौजूदगी में भी सोना रखा था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!