Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुबई में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड…

राजनांदगांव।शहर के नाहिद अख्तर और गुलरेज खान ने देश का नाम रोशन किया है. 22 से 28 अप्रैल तक दुबई में इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. जहां राजनांदगांव के दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने केटेगिरी में पावरलिफ्टिंग गेम खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है.

इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों के 100 खिलाड़ी पहुंचे थे. जिन्हें परस्त करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. चैंपियनशिप अपने नाम करने के बाद जब दोनों खिलाड़ी राजनांदगांव पहुंचे तो इनका भव्य स्वागत किया गया. लोगों ने उनकी जीत पर बधाइयां दी.

See also  जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा

पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी नाहिद अख्तर ने बताया कि साल 2021 से उन्होंने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी करनी शुरू कर दी थी. पहले दल्ली राजहरा में खेला, उसके बाल साल 2024 में जम्मू कश्मीर में खेलने के बाद उनका सलेक्शन दुबई चैंपियनशिप के लिए हुआ. 26 अप्रैल को दुबई में चैंपियशिप हुआ. अलग देश के 100 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे.

गुलरेज खान ने बताया कि पावरलिफ्टिंग में तीन एक्सरसाइज होते हैं. तीनों में जो हाइस्ट होते हैं उसे सेलक्ट कर उसका टोटल किया जाता है. उसके बेसिस पर इसे डिसाइड किया जाता है. अपने वेट केटेगिरी में 430 किलो उठाया था. वहां नाइजीरिया, यूएई और श्रीलंका के भी खिलाड़ी थे. अलग अलग देशों से अलग अलग खिलाड़ी आए थे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!