Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BCCI ने रोहित शर्मा पर जताया भरोसा, इंग्लैंड दौरे पर जाना पक्का, इन दो खिलाड़ियों की भी होगी एंट्री…

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दिया था. उससे पहले टीम इंडिया अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई थी. इस दौरान भारतीय कप्तान ने ना सिर्फ सीरीज गंवाई बल्कि उनके खुद का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था. इसलिए उनकी खूब आलोचना हुई थी. खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनके टेस्ट करियर का अंत माना जा रहा था. लेकिन बीसीसीआई ने उन पर कअपना भरोसा कायम रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित जून में होने वाले इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

See also  छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल रायपुर में कैदी ने की खुदकुशी जेल के अंदर फांसी लगाई हत्या के मामले में काट रहा था सजा पुलिस और जेल प्रशासन आत्महत्या के मामले मे जाँच पड़ताल कर रही है

रोहित का इंग्लैंड जाना तय
टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स ने 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. ये सभी खिलाड़ी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा हो सकते हैं. यह दौरा IPL 2025 के खत्म होने के एक सप्ताह बाद शुरू होगा. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल के अभियान की भी शुरुआत होगी.

रोहित इस दौरान इंडिया ए की टीम के साथ ट्रेवल कर सकते हैं. बोर्ड का मानना ​​है कि इंग्लैंड का दौरा चुनौती से भरा होगा और इसके लिए एक मजबूत कप्तान की जरूरत होगी. बता दें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बीसीसीआई से रोहित को समर्थन मिली और उनकी टेस्ट कप्तानी बच गई.

See also  बरसात में सड़क हादसों पर रोक और गौवंश संरक्षण के लिए पुलिस की नई पहल, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पशु चिकित्सकों व गौवंश संरक्षकों के साथ की समन्वय कार्यशाला, घायल मवेशियों के तत्काल उपचार और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

दो खिलाड़ियों की एंट्री
रोहित के अलावा काफी समय से टीम से बाहर चल रहे करुण नायर की एंट्री हो सकती है. उनके अलावा रजत पाटीदार को भी इंग्लैंड दौरे पर मौका मिल सकता है. पिछले कुछ समय से भारत की टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर की समस्या रही है. इसके लिए सेलेक्टर्स नंबर 5 या 6 पोजिशन के लिए पाटीदार और नायर पर विचार कर रहे हैं. इन दोनों को भारत ‘ए’ की सीरीज में आजमाया जा सकता है.

बीसीसीआई इसके लिए सरफराज खान पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं जता रही है. वहीं साई सुदर्शन को तीसरे ओपनर के तौर पर चुने जाने पर भी विचार किया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करने बावजूद उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है. उनके अलावा रवींद्र जडेजा की रिप्लेसमेंट माने जा रहे अक्षर पटेल के नाम पर भी अभी तक मुहर नहीं लगी है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!