Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक-मंत्री हुए परेशान, केशकाल घाटी में लगा था लंबा जाम…

केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति बनी हुई है। इस जाम में यात्री बसों के साथ साथ सैकड़ों छोटी बड़ी वाहनें फंसी हुई हैं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी रायपुर से जगदलपुर जाते वक्त लगभग आधे घण्टे तक जाम में फंसे रहे घाट में मेगा जाम को देख काफिला को घाटी में छोड़ कर पैदल ही पंचवटी रेस्ट हाउस तक पहुंचाया है। डेढ़ घंटा के इंतजार के बाद पंचवटी किरण सिंह देव का काफिला पहुँचा जिसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना हुए । वहीं जगदलपुर से रायपुर के लिए निकले मंत्री केदार कश्यप भी घाट जाम की स्थिति को देखते हुए डायवर्ड रास्ता विश्रामपुरी सिहावा होते हुए रायपुर के निकल गए ।

See also  Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, SME, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर

पुलिस ने बताया, मंगलवार देर शाम की घाट के आठवें मोड़ पर दो ट्रक टकरा गई, जिसकी वजह से देखते ही देखते मेगा जाम लगा है। घाट के दोनों ओर कई किलो तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही । तो वहीं दर्जनों यात्री बसें भी इस जाम में फंसे रहे। केशकाल पुलिस कड़ी मश्कत कर दोनों दुर्घटना ग्रस्त ट्रकों की किनारे करवाने के उपरांत वनवे कर यातायात बहाल करने में जुट गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!