Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, सोलर रूफ प्लांट का किया उद्घाटन…

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फैक्ट्री जाते समय राहुल गांधी ने चौराहे पर कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी कार अचानक रुकवाकर उनसे मुलाकात भी की।

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्ट्री में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

फैक्ट्री जाते समय राहुल गांधी ने त्रिफला चौराहे पर कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी गाड़ी अचानक रुकवाई और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाए और उनका हालचाल जाना। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि कुंदनगंज कस्बे में स्थित विशाखा सीमेंट चादर फैक्ट्री का निर्माण 2005 में शुरू होकर 2006 में पूरा हुआ था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन सांसद सोनिया गांधी ने किया था। तब से फैक्ट्री लगातार सीमेंट चादरों का उत्पादन कर रही है। जिले में थोक और फुटकर सप्लाई कर रही है।

See also  बालको प्रबंधन के अवैधानिक कार्यों पर रोक लगाए प्रशासन : ज्योत्सना महंत

वह लखनऊ से सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। सबसे पहले राहुल गांधी ने विशाखा फैक्ट्री कुंदनगंज में दो मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद वह दिशा बैठक में शामिल होंगे। दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी। पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। सांसद राहुल गांधी पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

ज्ञात हो कि 30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद अमेठी में गन फैक्ट्री एवं इंडो-रसियन रायफल्स कोरवा में भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इन्दिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज के भ्रमण के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। राहुल के दौरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!