Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चौकी प्रभारी और कॉन्स्टेबल पर गिरी निलंबन की गाज, SSP ने की कार्रवाई…

नैनीताल। SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें चौकी प्रभारी और कॉन्स्टेबल शामिल हैं. ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. एसएसपी के इस एक्शन के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, चौकी प्रभारी राजपुरा एसआई नरेंद्र कुमार ने नाइट ड्यूटी के दौरान सुसाइड केस की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने और मौके से साक्ष्य नहीं जुटाई. थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई न करने जैसे गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

इधर, कांस्टेबल सुनील कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने और चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. एसएसपी का कहना है कि पुलिस का अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है. ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

See also  अमित शाह का धमाका, मोदी का गारंटी 2023 लांच, घोषणा पत्र पर भाजपा कोरिया की प्रेसवार्ता हुई संपन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!