Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश…

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की मांग,  शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
      जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम सोनईडीह निवासी राजेन्द्र यादव द्वारा आर्थिक सहायता, ग्राम पिपरसत्ती निवासी गंगा प्रसाद खाण्डेय द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने, तहसील चांपा के ग्राम बालपुर निवासी केवरा बाई गोड़ द्वारा पीएम आवास योजना के संबंध में, तहसील नवागढ़ के ग्राम खैरताल निवासी आरती निराला द्वारा महतारी वंदन की राशि दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम बिरगहनी निवासी उर्मिला महंत द्वारा इलाज हेतु सहायता राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर महोबे ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

See also  ब्लड रिपोर्ट ठीक, फिर भी शरीर में रहती है कमजोरी? ये हिडन एनीमिया की बीमारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!