Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News : रायपुर में चिकन सेंटर पर पैसे के विवाद ने ली युवक की जान, ग्राहक ने कर्मचारी को सीढ़ियों से पटका, दर्दनाक मौत…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चिकन सेंटर में हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां चिकन सेंटर पर ग्राहक और कर्मचारी के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुनील चौहान ने कर्मचारी नरेश कुमार धीवर की बेरहमी से पिटाई कर उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया, जिससे नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 को खम्हारडीह निवासी सुनील चौहान चिकन खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा। पैसे को लेकर विवाद होने पर जब भतीजे विशाल धीवर ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात की, तो सुनील उग्र हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर नरेश को थप्पड़ मारा और फिर उसे सीढ़ियों से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से नरेश मौके पर ही बेहोश हो गया।

See also  मकर संक्रांति पर कल होगी भव्य खारुन गंगा महाआरती एवं भजन संध्या...

नरेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा और फिर डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुनील चौहान को नरेश को जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!