Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भीषण सड़क हादसा: 2 मासूमों की मौत, 10 घायल…

सूरजपुर। जिले के पलमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज़ रफ्तार मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक महिला सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, अन्य 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  नैला-बलौदा मार्ग… सड़क नहीं मौत का जाल हज़ारों की रोज़ाना ज़िंदगी दांव पर जिम्मेदार नेता-अफसर खामोश

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!