Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चलो हम सब पर्यावरण को बचाते हैं….

चलो हम सब पर्यावरण को बचाते हैं
—————————————
वृक्षों को काट काट कर जंगल नष्ट कर जाते हैं
प्लास्टिक कचरे का जब हम ढेर लगाते हैं
रासायनिक खादों का प्रयोग करते जाते हैं
औद्योगिक कचरा खूब जल में बहाते हैं
लेकिन क्यों हम सब यह भूल जाते हैं
अच्छे पर्यावरण से ही तो जीवन पाते हैं
नदियों को पाटकर निर्माण हम कराते हैं
कीटनाशकों से कीट पतंग मारते जाते हैं
मिलावटी जहरीला भोजन हम खाते हैं
बीमारियों का फिर हम शिकार हो जाते हैं
लेकिन क्यों हम सब यह भूल जाते हैं
अच्छे पर्यावरण से ही तो जीवन पाते हैं
मोटर वाहन भी आजकल खूब चलाते हैं
जहरीली गैस वायु में छोड़ते जाते हैं
वायुमंडल को नुकसान खूब पहुंचाते हैं
पूरे विश्व का तापमान बढ़ाते जाते हैं
लेकिन क्यों हम सब यह भूल जाते हैं
अच्छे पर्यावरण से ही तो जीवन पाते हैं
तो चलो मिलकर सब कदम बढ़ाते हैं
वृक्ष लगाकर हरियाली हम फैलाते हैं
प्लास्टिक का उपयोग कम करते जाते हैं
रासायनिक खाद की जगह जैविक को अपनाते हैं
कभी कुछ दूर तक पैदल भी घूम आते हैं
तो चलो मिलकर सब कदम बढ़ाते हैं
औद्योगिक कचरे के लिए सख्त नियम बनाते हैं
मृत नदियों को फिर जीवित करते जाते हैं
जैविक और यौगिक खेती को अपनाते हैं
फिर से खुशहाल और स्वस्थ जीवन पाते हैं
तो चलो मिलकर सब कदम बढ़ाते हैं
अपने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कर जाते हैं
चलो हम सब पर्यावरण को बचाते हैं
चलो हम सब पर्यावरण को बचाते हैं

See also  12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से...

प्रतीक्षा सिंह (व्याख्याता)
शासकीय हाई स्कूल मुलमुला
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!