Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: एसडीओ ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया अर्बाशन, फिर दूसरी युवती से कर ली सगाई, बर्थडे पर नहीं आने पर हुआ शक…

जांजगीर-चांपा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के एसडीओ ने बिलासपुर की डॉक्टर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर शादी करने का झांसा दिया और गर्भपात करवा दिया। फिर युवती को धोखा देकर घरवालों की मर्जी से दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी। जानकारी लगने पर पीड़िता डॉक्टर ने सिविल लाईन थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई है।

बिलासपुर शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ हैं। वर्तमान में वह जांजगीर–चांपा जिले में पोस्टेड है। इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान वह सिम्स से एमबीबीएस कर रही युवती के संपर्क में आया था। दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने–जुलने वालों और साथ में घूमने फिरने लगे। नवंबर 2019 में शाम करीबन 5 बजे नमित युवती से मिलने पहुंचा। वहां से युवती को अज्ञेय नगर स्थित अपना घर दिखाने के बहाने ले गया। युवती जब नमित के साथ घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। यहां नमित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर नमित अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

See also  उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 2 लापता:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह

दोनों की लग गई नौकरी

नमित केसरिया का चयन राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ के पद पर हो गया। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जांजगीर–चांपा जिले में है। दूसरी तरफ युवती ने भी सिम्स मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा कर लिया। उसकी भी शासकीय नौकरी लग गई और वह चिकित्सक के पद पर बिलासपुर जिले में पदस्थ हैं। सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी दोनों का मिलना–जुलना जारी रहा। शारीरिक संबंधों के चलते मार्च 2023 में डॉक्टर युवती गर्भवती हो गई। डॉक्टर युवती ने जब नमित पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो नमित ने कुछ समय बाद शादी करने और नौकरी में प्रोबेशन पीरियड खत्म होने की बात कही। शादी के बाद बच्चा प्लान करने की बात करते हुए एमटीपी किट देकर डॉक्टर युवती का गर्भपात करवा दिया। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर जल्द ही कोर्ट मैरिज करने की बात कही।

See also  जिला प्रशासन द्वारा एक दिन में रोका गया 02 बाल विवाह...

युवती की शिकायत के अनुसार एसडीओ ने कोर्ट मैरिज भी नहीं की और घरवालों को शादी के लिए रजामंद करने की बात कहते हुए उसे झांसा देने लगा। इस बीच 3 मार्च को घर वालों की मर्जी से दूसरी लड़की से सगाई कर ली।

Advertisment

बर्थडे पर नहीं आने पर हुआ शक

जब से डॉक्टर युवती और एसडीओ नमित रिलेशनशिप में आए थे तब से वह हर साल 14 अप्रैल को अपना बर्थडे बिलासपुर में पीड़िता के साथ मनाता था। लगातार दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे और नमित अपना बर्थडे युवती के साथ मनाता रहा। पर इस साल 14 अप्रैल को नमित अपने बर्थडे में नहीं आया। जिससे युवती को शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो सच्चाई पता चल गई कि नमित ने दूसरी युवती से 3 मार्च को सगाई कर ली है और उसे छोड़ कर वहीं शादी करने वाला है। तब उसने सिविल लाईन थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांजगीर जिले में उसके ऑफिस भी गई पर वह नहीं मिला।

See also  हम बिजली ही नहीं देश के लिए खिलाड़ी भी पैदा करते है - डॉ. रोहित यादव, अ.भा. लॉन टेनिस में केरल विजेता, उ.प्र. उपविजेता, छत्तीसगढ़ तीसरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!