Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सपनई जंगल में महुआ शराब बनाने की अवैध भट्टी पर पुलिस की छापेमारी, 220 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने शनिवार 20 अप्रैल 2025 को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम भगोरा के सपनई नाला जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ जंगल का घेराव कर रेड की योजना बनाई।

मौके पर दबिश के दौरान एक युवक प्लास्टिक ड्रम और जरिकेन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश राठिया (26 वर्ष), निवासी ग्राम भगोरा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो 50-50 लीटर के ड्रम, चार 25-25 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन/डिब्बा और एक 20 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई कुल 220 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 44,000 रुपये है । घटनास्थल से 10 नग खाली ड्रम की भी जप्ती की गई है । ‌आरोपी शराब निर्माण के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर शराब को जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में इस सफल रेड में निरीक्षक अमित शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, सुशील मिंज व मीन केतन पटेल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की कार्रवाई, क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है, आगे भी पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी ।

See also  C.G News : रायपुर में GST की बड़ी रेड! अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर कार्रवाई…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!