Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पहाड़ी कोरवा आदिवासी मजदूरों द्वारा रेलवे ठेकेदार पर लगाया गया ठगी का आरोप…

कोरबा। कोरबा जिले में रेलवे प्रोजेक्ट अंतर्गत काम करने वाले पहाड़ी कोरवा आदिवासी मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने की बात कही जा रही हैं। इन मजदूरों ने आरोप लगाते हुए बताया की उन्होंने पुलिस और प्रशासन के कार्यालयों में कई चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिली।

कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया हैं कि बालको निवासी रेलवे ठेकेदार ने उन्हें काम पर रखा था। ठेकेदार ने समय पर मजदूरी देने का वादा कर दो हफ्ते तक कड़ी मेहनत करवाई, लेकिन भुगतान के समय से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ।
पीड़ित मजदूरों ने बताया कि उक्त ठेकेदार की पत्नी ने बीमारी का बहाना बनाते हुए कहा कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन जब मजदूरों ने खुद जानकारी निकाली, तो पता चला कि यह सब बहाना है और ठेकेदार जानबूझकर भुगतान से बच रहा है। मजदूरों ने बालको पुलिस चौकी, कोतवाली और उरगा थाना तक पहुंचे, लेकिन वहां से भी उन्हें अदालत जाने की सलाह देकर लौटा दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर पहाड़ी कोरवा आदिवासी मजदूर अब न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं।

See also  Martin Guptill Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज गप्टिल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़कर मचाई थी सनसनी, भाउक पोस्ट कर कही ये बात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!