Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

mardaani 3 : ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट तय, फरवरी 2026 में इन बड़ी फिल्मों से होगा टक्कर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जारी किए गए पोस्टर में रानी मुखर्जी हाथ में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस धाकड़ लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

मेकर्स ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘मर्दानी 3’ अगले साल 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ‘मर्दानी’ साल 2014 में और ‘मर्दानी 2’ साल 2019 में आई थी। यानी लगभग सात साल बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी।

See also  बेसिक पुलिसिंग को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता : IG संजीव शुक्ला

फरवरी 2026 में ‘मर्दानी 3’ के साथ कई और बड़ी फिल्में भी रिलीज होंगी। 6 फरवरी को साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘चट्टान 3’ सिनेमाघरों में आएगी। इसके बाद 13 फरवरी को कार्तिक आर्यन और करण जौहर की फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी’ रिलीज होगी। वहीं वेलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘तू या मैं’ रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ आदर्श गौरव भी नजर आएंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!