Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG: तेज हवाओं ने मचाया तांडव, उड़ा भागवत कथा का पंडाल, अनिरुद्धाचार्य महाराज थे कथावाचक, आज होने वाला था कथा का प्रारंभ…

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में शुक्रवार शाम को बारिश और तेज अंधड़ ने भागवत कथा के लिए लगे पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में शनिवार 19 अप्रैल से पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा का वाचन करने वाले थे जिसको लेकर स्थानीय लोग उत्साहित थे लेकिन बारिश और अंधड़ से लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई।

पहली बार गांव में पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा करने वाले थे। आयोजनकर्ता ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। दरअसल जिले में शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदलते हुए जमकर तांडव मचाया। इस दौरान तेज आंधी तुफान के साथ ही कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।

See also  इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, 4 क्रू सदस्यों की मौत

हालांकि कुछ समय में ही तुफान थम गया और बारिश भी बंद हो गई लेकिन इस अंधड़ और बारिश से सीपत क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठ गांव में भव्य भागवत कार्यक्रम के लिए बना पंडाल भी धराशायी हो गया। बता दें कि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा भागवत कथा का आयोजन 19 से 25 अप्रैल तक दर्राभाठा में प्रस्तावित था। आयोजक केदार पटेल ने जानकारी दी है कि मौसम के बदलाव के कारण अब पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!