Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर: पुलिस ने दो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति की जब्त, सफेमा कोर्ट ने संपत्ति को माना अवैध…

बिलासपुर। बिलासपुर में नशे का कारोबार करने वाले दो आरोपियों ने प्लाट, कार व बाइक खरीदी गई 15 लाख रुपए की संपत्ति बना ली, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। मामले को मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट भेजा गया था। प्रारंभिक सुनवाई में कोर्ट ने माना है कि दोनों आरोपियों की संपत्ति अवैध है, जिसे जब्त करने का आदेश दिया गया है।

एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिले में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान न सिर्फ कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। बल्कि, उनकी संपत्ति की जांच भी की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व में पकड़े गए नशा कारोबारी काजल कुर्रे और अक्षय कुर्रे की संपत्ति की जांच की गई थी, जिसके बाद उनकी संपत्ति को जब्त की गई है।

See also  मतगणना संबंधी कार्य के लिए प्रशिक्षण आयोजित, प्रशिक्षण में मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से दी जानकारी, प्रशिक्षण में जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा के अधिकारी हुए सम्मिलित...

 

सफेमा कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

Advertisment

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी काजल कुर्रे एवं अक्षय कुर्रे की 15 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त करने के बाद पुलिस ने मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट में केस प्रस्तुत किया है, जिसकी सुनवाई हुई, तब दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया। इस दौरान पुलिस ने दस्तावेजों के साथ बताया कि आरोपियों ने नशे का कारोबार करते हुए उक्त संपत्ति अर्जित की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल को NDPS अधिनियम की धारा 68-F(2) के तहत संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।

आरोपियों की जब्त संपत्ति का विवरण

See also  बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं, इससे बचाव के लिए आंखों की सफाई का रखें ध्यान, आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं, पढें क्या हैं लक्षण ...

काजल कुर्रे एवं अक्षय कुर्रे ने अवैध कारोबार से सकरी में खसरा नंबर 41/8 में से 1250 वर्गफुट भूमि को 4 मार्च 2024 को जोहर भारमल से खरीदी की थी।

श्रृष्टि कुर्रे ने नशे के कारोबार से अवैध कमाई कर एक्टिवा CG10 BQ 1687 खरीदी की है।

अक्षय कुर्रे ने नशे का सामान बेचकर अवैध तरीके से कमाई की और खुद के नाम पर 6 अप्रैल 2019 को स्विफ्ट कार CG10 AS 3041 खरीद ली।

गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी कुर्रे ने इस अवैध कारोबार से पैसे जुटाए और जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी लालू कोसले की इयोन कार CG16 B 3594 की खरीदी की।

See also  Nag Panchami 2024: नाग पंचमी कब मनाई जाएगी, इस दिन नागों की पूजा कैसे करें...

अब तक 12 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने अब तक NDPS एक्ट के तहत नशे का कारोबार करने वालों के चार अलग-अलग प्रकरणों में 12 व्यक्तियों से करीब 4 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति की पहचान की है, जिसकी जब्ती की कार्रवाई करते हुए सफेमा कोर्ट से जब्ती की स्वीकृति ली है।

नशे के कारोबार करने वालों की संपत्ति की होगी जांच
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी संपत्ति की भी जांच कर रही है। शहर में सक्रिय अन्य नशा कारोबारियों की संपत्ति की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनकी भी संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!