Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने गांजे पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई,कई लोगों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार, 2.85 लाख का माल जप्त…

दुर्ग। दुर्ग जिले की नेवई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के एक साथ कई कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके 2.85 लाख रुपए का गांजा और गाड़ियां जब्त की है।

थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) राहुल बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करते हैं। इसके बाद उन्होंने एएसआई राजेश देवांगन को आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

राजेश देवांगन शाम 6.10 बजे अपनी टीम के साथ नेवई डैम इमली झाड़ के पास पहुंचे। उनकी टीम वहां दो घंटे तक आरोपी का इंतजार करती रही। इसी दौरान शाम 7:42 बजे उन्होंने देखा कि आरोपी राज कुमार ठाकुर (53 साल) निवासी तिरंगा चौक बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा थाना नेवई और मुकेश मोदी (45 साल) निवासी मकान नंबर 25/2 मैत्री नगर रिसाली थाना नेवई वहां गांजा के साथ पहुंचे।

See also  उपमुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति-उपमुख्यमंत्री शर्मा...

पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी करके उन्हें पकड़ा। तलाशी लने पर राजकुमार ठाकुर के कब्जे से एक नीले रंगी की स्कूटी CG 07 CG 4499 (विकलांग वाहन) में हरे पीले रंग के थैला के अंदर 2.172 किग्रा गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमती 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही उसके पास से गांजा की बिक्री रकम 13,500 रुपए जब्त किया गया।

इसी तरह मुकेश मोदी के कब्जे से एक फोर्ड फिगो कार सिल्वर रंग की CG 07 MB 3698 के अंदर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 13.354 किग्रा गांजा मिला। इस गांजा की कीमत 1,30,000 रुपए बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.85 हजार रुपए का गांजा और वाहन जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई की।

Advertisment

गाड़ी में रखे था इलेक्ट्रिक तराजू

See also  छात्रों ने कलेक्टर अमृत विकास टोप्पो को भेंट किए सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पाया कि मुकेश बड़ा गांजा तस्कर है। मुकेश अपनी कार में ना सिर्फ गांजा रखता था, बल्कि एक इलेक्ट्रिक तराजू भी रखे हुए थे। वो अपने क्लाइंट को उसी तराजू से गांजा तौलकर स्पॉट पर ही बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से पेनासोनिक कंपनी का एक इलेक्ट्रिक तराजू जब्त किया है।

गांजा बेचते हुए दो महिलाएं गिरफ्तार

खुर्सीपार पुलिस ने भी गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी नगर खुर्सीपार से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नाज परबीन, एम ईश्वरी और अब्बास खान है। इनके पास से 3 किलो 61 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी बाजारी कीमत 1 लाख 60980 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ आरोपियों के पास से गांजा बिक्री की रकम 1480 रुपए और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  ED की चार्जशीट में Big Boss वॉट्सएप ग्रुप का जिक्र ! चैतन्य, सौम्या, ढेबर, कावासी सहित कई नाम आए सामने…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!