Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पहले पैसे दो, फिर बिजली का उपयोग करो…

अभी तक आप पहले बिजली का उपयोग करते थे बाद में बिल का भुगतान करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोबाईल की तरह अब पहले आपको बिजली का रिचार्ज करना होगा. उसके बाद ही आप बिजली उपयोग कर पाएंगे. दरअसल अब बिजली बिल आने पर नहीं बल्कि स्‍वयं रिचार्ज करने के बाद आप बिजली का उपयोग कर सकेंगे. ऐसी व्‍यवस्‍था जून 2025 से छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा.

छत्तीसगढ़ राज्य के जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी. केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

See also  जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

आरडीएसएस योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ के किसानों को प्रीपेड स्‍मार्ट मीटर स्‍क्रीम से दूर रखा जाएगा. उनको प्रीपेड मीटर नहीं दिए जाएंगे. बाकी सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहें हैं. इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी. बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे.

वहीं स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना अनिवार्य रहेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!