Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suspended : थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP ने लिया एक्शन, अवैध वसूली के आरोप के चलते हुई कार्रवाई…

कोरबा। जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने बांगो थाना क्षेत्र में अवैध वसूली की गंभीर शिकायतों के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांगो थाना की पुलिस टीम वाहन चेकिंग और शराब के मामलों में कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली कर रही थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में वाहन चेकिंग के दौरान एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार, सचिन कुमार मिश्रा को पुलिस ने पकड़ा। जांच में उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई, लेकिन तय प्रक्रिया के बजाय उसे कई घंटों तक थाने में बैठाए रखा गया। आरोप है कि पुलिस ने उसे डराकर 10,500 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद ही थाने से छोड़ा।

See also  CG राज्य शासन का बड़ा फैसला : एंटी करप्शन ब्यूरो-ईओडब्लू में तीन अफसरों को डेपुटेशन पर भेजा गया

इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पाली जनपद अध्यक्ष और सीधे एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए, जिसमें अवैध वसूली के स्पष्ट साक्ष्य सामने आए। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि एसपी तिवारी पहले ही अवैध शराब और वसूली के मामलों में सख्त रवैया अपनाने की बात कह चुके हैं। परंतु यह घटना दर्शाती है कि जिले के कुछ बाहरी थाना क्षेत्रों में उनके निर्देशों की अनदेखी कर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!