Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रशियन युवती को मिली जमानत, पासपोर्ट अब भी पुलिस की हिरासत में, पढ़िए क्या था पूरा मामला…

रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में शामिल रशियन युवती को जमानत मिल गई है। जमानत के बाद वह सेंट्रल जेल से रिहा हो चुकी है, हालांकि कोर्ट ने उसे देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। उसका पासपोर्ट अब भी पुलिस की हिरासत में है।

इस मामले में युवती के वकील अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिस की जांच में कई खामियां थीं, जिसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उनके तर्कों को सुनने के बाद विदेशी युवती को जमानत प्रदान की।

वकील के अनुसार, पुलिस के पास इस बात के कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं कि युवती ही गाड़ी चला रही थी। वह कार में एक सह-यात्री के रूप में सवार थी और उसे ड्राइविंग करना आता भी नहीं है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के माध्यम से की जानी थी।

See also  एशिया कप नहीं खेलेगा भारत? BCCI ने बताया पूरा सच, कहा-खुलेआम…

वकील ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा पुलिस ने वियना कन्वेंशन के तहत आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिसमें यह कहा गया है कि किसी विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी की सूचना उसके देश के दूतावास को दी जानी चाहिए। लेकिन इस मामले में पुलिस ने काफी देर से सूचना दी। इसके अलावा, युवती की गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया हिंदी में हुई, जो उसकी समझ से बाहर थी। अरेस्ट मेमो भी अंग्रेज़ी में नहीं थे। ये सभी बिंदु कोर्ट में पेश किए गए।

घटना 6 फरवरी 2025 की रात लगभग 12:30 बजे की है, जब वीआईपी रोड पर बिलासपुर पासिंग एक कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कार को घेर लिया।

Advertisment

कार में विदेशी युवती के साथ एक युवक भी सवार था, जो कथित तौर पर सरकारी वकील है। युवती के विदेशी होने की वजह से लोग उसे ‘रशियन-रशियन’ कहकर पुकारने लगे।

See also  म.प्र की शराब पर छत्तीसगढ़ का लेबल चिपका कर करते थे धोखाधड़ी, गिरोह का भंडाफोड़...

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती नशे की हालत में थी और बिना अपना मोबाइल लिए थाने जाने को तैयार नहीं थी। मौके पर महिला कांस्टेबल की अनुपस्थिति और युवती के अड़ियल रवैये के चलते तकरीबन 45 मिनट तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने जबरन दोनों को थाने लाया और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

जांच के दौरान यह मामला सेक्स रैकेट से भी जुड़ता नजर आया। पुलिस को शक था कि युवती का संबंध किसी रैकेट से हो सकता है। बाद में जांच में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ और करीब एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस को कुछ आरोपियों के पास से पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत भी मिले थे। बताया गया कि रशियन युवती एक होटल में ठहरी हुई थी, जिसकी भी जांच की गई।

See also  अखिल भारतीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी रायपुर की टीम, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टीम को फुटबॉल किट प्रदान कर जीत के लिए दी शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!