BCCI Job Team India : Team India में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन-कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में बीसीसीआई ने बताया कि महिला टीम को एक हेड फिजियोथेरेपिस्ट और एक स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की आवश्यकता है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले विशेषज्ञ खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ चोट से उबरने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
काम का स्थान: बैंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इन दोनों पदों पर नियुक्त व्यक्ति बैंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कार्यरत रहेंगे। खासकर फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका खिलाड़ियों के चोटिल होने पर ज्यादा सक्रिय हो जाएगी, जहां वे खिलाड़ियों के जल्दी और प्रभावी रिकवरी के लिए विशेष ट्रेनिंग और सेशन का आयोजन करेंगे।
हेड फिजियोथेरेपिस्ट के लिए योग्यता
फिजियोथेरेपी में पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जिसमें विशेषज्ञता स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, मस्कुलोस्केलेटल फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन या स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन में होनी चाहिए।
कम से कम 10 वर्षों का फिजियोथेरेपी का अनुभव आवश्यक है। साथ ही किसी प्रोफेशनल टीम या एथलीट के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए।
कम से कम 10 वर्षों का फिजियोथेरेपी का अनुभव आवश्यक है। साथ ही किसी प्रोफेशनल टीम या एथलीट के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए।
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारियां
खिलाड़ियों के लिए वार्मअप से लेकर प्रैक्टिस और फिटनेस रूटीन तैयार करना।
मैच से पहले और बाद में खिलाड़ियों की कंडीशनिंग पर ध्यान देना।
हर खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार फिटनेस प्रोग्राम डिजाइन करना।
इस पद के लिए योग्यता
न्यूनतम 7 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है। इसके अलावा किसी टीम या खिलाड़ी के साथ काम करने का अनुभव होना चाहिए। बीसीसीआई की यह पहल महिला क्रिकेट को प्रोफेशनल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।



