Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA BREAKING: पुलिस की अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

कोरबा। जिले में पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। दर्री, कुसमुंडा और बांकीमोंगरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध कबाड़ सामग्री और वाहनों को जब्त किया है।

दिनांक 13 अप्रैल 2025 को दर्री थाना पुलिस ने एक सफेद रंग की टाटा पिकअप वाहन को रोका, जिसमें विक्रम टंडन नामक व्यक्ति अवैध रूप से 2.5 टन कबाड़ सामग्री का परिवहन कर रहा था। चालक के पास सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए पुलिस ने वाहन और सामग्री को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कार्रवाई की।

See also  Budget 2026 : बजट में निर्मला सीतारमण के ख़ास ऐलान! निवेश, युवा शक्ति और सुधारों के दम पर ‘विकसित भारत’ का रोडमैप हो रहा तैयार

कुसमुंडा थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कैम्पर वाहन के माध्यम से कोयला स्टॉक क्षेत्र से लगभग 150 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप चोरी किया था। पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने एसईसीएल सिंघाली खदान के सुरक्षा प्रभारी की सूचना पर तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया है, जिन पर लगभग 2 क्विंटल लोहे का स्क्रैप लदा हुआ था। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कार्रवाई शुरू की है।

See also  BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल...

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अवैध कबाड़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस तरह की कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!