Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्मृति सिन्हा ने मराठी सिनेमा में रखा सफल कदम…

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को मराठी फिल्म ‘मुसाफ़िरा’ के लिए मिला बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला है। स्मृति सिन्हा ने अपने अभिनय के दम पर एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं स्मृति सिन्हा को नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी पहली मराठी फिल्म ‘मुसाफ़िरा’ में निभाए गए प्रभावशाली अभिनय के लिए मिला है।

फिल्म ‘मुसाफ़िरा’, जिसका निर्देशन पुष्कर जोग ने किया है, यह एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी है जो जीवन की यात्रा, दोस्ती और आत्म-खोज की भावना को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा के साथ मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पुष्कर जोग, पूजा सावंत, पुष्करराज चिरपुटकर और दिशा परदेशी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

See also  बारामती अजित पवार प्लेन क्रैश केस में नया मोड़! रोहित पवार की Zero FIR, CID जांच में शामिल

फिल्म मुसाफिरा का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, ऐश मोशन पिक्चर्स, गूज़ बंप्स एंटरटेनमेंट और नितिन वैद्य प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।इस अवॉर्ड के साथ स्मृति सिन्हा भोजपुरी सिनेमा की पहली ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं, जिन्हें मराठी सिनेमा में डेब्यू के लिए किसी प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिला हो। यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गर्व की बात है।

स्मृति सिन्हा ने कहा, मराठी सिनेमा में मेरा यह पहला कदम था और मुझे नहीं लगा था कि यह इतना स्पेशल होगा। यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह न सिर्फ मेरी मेहनत को सराहता है, बल्कि मेरी भाषा और सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाकर काम करने की क्षमता को भी मान्यता देता है। मैं इस फिल्म की पूरी टीम की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इतना खूबसूरत किरदार निभाने का मौका दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!