Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले, कोतवाली में देर रात नेताओं का लगा रहा जमावड़ा…

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत दलपद सागर वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच में जमकर लात-घूंसे चले हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद मामला कोतवाली थाना पहुंचा। बीती देर रात कोतवाली में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा था। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। भाजपा पार्षद के साथ हुई मारपीट के मामले में जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडेय भी देर रात पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की गुंडागर्दी है। उन्होंने रात में थाना प्रभारी समेत पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं भाजपा पार्षद नरसिंह राव का आरोप है कि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे निकेत झा ने उन्हें घर में घुसकर मारपीट की है। जबकि, निकेत झा ने कहा कि भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने उनके भाई को मारा, गाड़ी में तोड़-फोड़ कर मुझे फोन पर गलियां दी हैं।
भाजपा पार्षद नरसिंग राव ने कहा कि नगर निगम का चुनाव हुए लगभग 2 महीने का समय हो रहा है। जिन्होंने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की वे चुनाव में मेरे विरूद्ध कांग्रेस से खड़े हुए थे, उन्हें हार पची नहीं है, हार की बौखलाहट है। चुनाव के दौरान भी इन लोगों ने गुंडागर्दी किए थे, उस समय तो वे सफल नहीं हो पाए। पार्षद का कहना है कि झगड़े की ऐसी कोई वजह नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी तरह की बात को लेकर वे मेरे साथ उलझते रहते हैं। वार्ड में एक जगह काम चल रहा था। वे ठेकेदार के साथ भी मारपीट किए थे। उसने मुझे फोन किया था, मैंने उन्हें समझाया था कि झगड़ा मत करना। लेकिन कांग्रेस के लोग मेरे घर आ गए और मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए। वहीं कांग्रेस नेता निकेत झा का कहना है कि मेरे खेत में पानी बहाया जा रहा है। इसी बात को लेकर जब मैं पार्षद को फोन किया तो उन्होंने फोन पर मुझे गालियां दी। मेरे बड़े भाई की गाड़ी उनके घर के सामने से गुजर रही थी, तो उन्होंने गाड़ी को रोक कर गाड़ी में तोड़-फोड़ कर मेरे भाई और मेरे साथ भी मार-पीट की। मेरी प्रॉपर्टी को जबरदस्ती नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उनपर एफआईआर के लिए लिखित शिकायत की गई है।

See also  Chhattisgarh Big Breaking : भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ हुई FIR

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!