Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
Uncategorized

तेनाली रामा में राजा चौधरी ने किया कमबैक…

मुंबई। अभिनेता राजा चौधरी ने सोनी सब के शो तेनाली रामा में कमबैक किया है। सोनी सब का शो तेनाली रामा अपनी रोमांचक कहानियों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इसमें महान दरबारी कवि और कुशल रणनीतिकार की कहानियों को प्रस्तुत किया गया है, जिसका किरदार प्रतिभाशाली कृष्णा भारद्वाज ने जीवंत किया है। कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब एक नए साम्राज्य और उसके प्रबल राजा चौदप्पा राय (राजा चौधरी) का परिचय कराया जाता है, जो कथानक में एक रोमांचक नया अध्याय जोड़ता है।

अभिनेता राजा चौधरी ने केलाड़ी साम्राज्य के वैध शासक चौदप्पा राय का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। राजा चौधरी ने कहा, तेनाली रामा में फिर से लौटना बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले अध्याय में मैंने सरदार का किरदार निभाया था। इस बार मैं एक बिल्कुल अलग चरित्र राजा चौदप्पा राय का किरदार निभा रहा हूं। यह एक अद्भुत किरदार है। चौदप्पा राय एक न्यायप्रिय और साहसी राजा हैं।

See also  गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर- मुख्यमंत्री साय, मुख्यमंत्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाशपर्व में हुए शामिल...

वह एक ऐसी स्थिति से जूझ रहे हैं जहां उनकी ताकत और बुद्धिमत्ता भी कमजोर पड़ रही है। सिंहासन के श्राप की कथा उनके साम्राज्य की नींव हिला देती है, और सत्य को उजागर करने की उनकी यात्रा अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर है। इस किरदार को निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव है, और मैं तेनाली रामा के दूसरे सीजन में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। तेनाली रामा हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!