Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हैदराबाद ने लगाया हार का चौका, ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत…

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया। मेहमानों ने उन्हें सात विकेट से हराकर इस सत्र की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह हैदराबाद की इस सत्र की चौथी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें केकेआर (80 रन), दिल्ली कैपिटल्स (सात विकेट) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (पांच विकेट) ने मात दी थी।
दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात
लगातार तीसरी जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में छह अंक हो गए हैं और नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम 10वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -1.629 है। शीर्ष पर छह अंक और 1.257 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है।
सुंदर-गिल और रदरफोर्ड ने मचाया धमाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह नौ गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद पैट कमिंस ने जोस बटलर को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

See also  पटवारियों की हड़ताल के बीच सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित

16 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी गुजरात को एक बड़ी की जरूरत थी। उनकी इस आवश्यकता को कप्तान गिल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने पूरा किया। दोनों के बीच 90 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। अपने डेब्यू मैच में सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए। वहीं, शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड क्रमश: 61 और 35 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी ने दो और पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।
सिराज के आगे पस्त पड़े सनराइजर्स के बल्लेबाज
डेथ ओवर्स में पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 153 रन का लक्ष्य तैयार किया। इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (8) और अभिषेक शर्मा (18) की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन को आउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी ने 31, हेनरिक क्लासेन ने 27, अनिकेत वर्मा ने 18 और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। वहीं, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी क्रमश: 22 और छह रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।

See also  छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन एक और को बड़ा झटका! डीवीसीएम मल्लेश ने किया सरेंडर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!