Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर:-सेल्समैन ही निकला 30 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, चोरी के बाद टूटा पैर,पुलिस ने अस्पताल से दबोचा…

रायपुर। पुलिस ने मार्च को पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में सनसनीखेज तरीके से 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा व पल्सर बाइक आदि जब्त की गई है. मास्टरमाइंड शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करने वाला सेल्समैन हथबंध निवासी राजेश टंडन निकला.

उसे ही Shree Shivam शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी थी. यही आरोपी अपनी पहचान छिपाने शो रूम बंद होने से 15 मिनट पहले बुरका पहनकर घुसा. रात 12 बजे के बाद वह दुकान के अंदर छिपने की जगह से बाहर निकला और काउंटर का ड्रावर तोड़कर 30 लाख रुपए निकालकर बैग में भरकर फरार हो गया. आरोपी छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरते समय फिसलकर गिरा और उसका पैर टूट गया. पुलिस ने उसे तिल्दा के ओम अस्पताल में छापा मारकर गिरफ्तार किया. इसके बाद राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी उसके तीन साथी क्रमशः मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान और प्रेम बघेल दबोचे गए. सभी आरोपी कर्ज में डूबे, पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं पुलिस को चारों आरोपियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है.

See also  CG News: लिव इन में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अलबत्ता सभी कर्ज में जरूर डूबे हुए हैं. जैसे मोहनीश ने तीन मोबाइल फोन लोन पर खरीदें हैं. उसने सेकेंड हैंड आई 20 कार भी ली हुई है, लेकिन किस्त की रकम नहीं भर पा रहा था. चोरी की रकम से उसने 90 हजार रुपए की किस्त चुकाई. एक आरोपी राजेश टंडन ने बीसी की किस्त जमा की है.

एक अस्पताल से तो तीन साथी पकड़े गए शिरडी महाराष्ट्र में

एसीसीयू क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले राजेश टंडन की गिरफ्तारी की. इसके बाद राजनांदगांव निवासी मोहनीश श्रीवास्तव नामक एमआर और सुरेश दीवान तथा प्रेम बघेल के नाम सामने आये. इनके घरों में छापे मारे गए तो पता चला कि सभी शिरडी व शनि शिंगनापुर गए हुए हैं. तब सिविललाइंस थाने व एसीसीयू की एक टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया. शुक्रवार रात में ये सभी आरोपी वहीं गिरफ्त में आए. शनिवार को तीनों को रायपुर लाकर रकम व चोरी के दौरान इस्तेमाल वाहनों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की गई. रात तक 17 लाख रुपए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए हैं. आरोपी मोहनीश की कार, प्रेम व सुरेश की बाइक व एक्टिवा जब्त कर ली गई है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!