Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:पंडरिया ब्लॉक में 3.36 करोड़ रुपए मूल्य का धान गायब, तीन उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता उजागर…

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान संबंधित उपार्जन केंद्रों से गायब पाया गया है। यह मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान उपार्जन केंद्र में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। इस पर पंडरिया के एसडीएम संदीप ठाकुर ने तीनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

See also  दिव्यांगता को हराकर समूह ने चुनी रीपा से उद्यमी बनने की राह,  रीपा से पेंड्री (जॉ) गौठान में आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहा समूह....

हालांकि, नोटिस जारी किए जाने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही से प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया है।

स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों में इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों की मांग है कि दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई हो और धान की हेरा-फेरी करने वालों को कानून के दायरे में लाकर दंडित किया जाए। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली में पारदर्शिता और निगरानी की सख्त ज़रूरत है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!