छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल शिक्षक के स्वरचित पुस्तक छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व पुस्तक का विमोचन हुआ…

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल शिक्षक के स्वरचित पुस्तक छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व पुस्तक का विमोचन हुआ
जांजगीर-चांपा। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्रधर दीवान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एवं विशिष्ट अतिथि धन्य कुमार पांडे साक्षरता मिशन बम्हनीडीह, उपेंद्र दीवान प्रधान पाठक अफरीद की उपस्थिति में राजेन्द्र जायसवाल शिक्षक के स्वरचित पुस्तक छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व का विमोचन किया गया खास बात यह है कि शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने स्वयं अनुशासन में रहकर यह कार्य किया।
इस पुस्तक में अनुशासन संबंधित सभी जानकारी दिया गया है इस पुस्तक को विद्यालय में, महाविद्यालय में ,अन्य ऑफिसों में जरूरत पड़ेगी क्योंकि अनुशासन बिना जीवन का महत्व समाप्त हो जाता है। इसलिए अनुशासन संबंधित पुस्तक में लिखी बातों को संज्ञान में लाना चाहिए खासकर विद्यार्थियों के लिए इन्हें लिखा गया है परंतु अनुशासन संबंधी सभी विभाग में आवश्यकता होती है। इस पुस्तक का विमोचन महेंद्रधर दीवान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह द्वारा गहरा अध्ययन कर जायसवाल को शुभकामनाएं पत्र देते हुए विमोचन किया है। इस पुस्तक में शुभकामनाएं एवं प्रशंसा पत्र कुमुदिनी द्विवेदी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा एवं दिनेश कुमार कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर व महेंद्रधर दीवान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह व्दारा पत्र भेजा गया है। जायसवाल ने इस पुस्तक को एनसीआरटी एवं एससीआरटी को एक एक प्रति भेज कर व पत्र लिखकर मांग किए हैं कि इस पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के उद्बोधन में महेंद्रधर दीवान ने कहा कि अनुशासन संबंधी पुस्तक हमारे शिक्षा विभाग को नितांत आवश्यकता है क्योंकि विद्यार्थी से संबंधित है। छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों के लिए अनुशासन संबंधी सभी प्रकार की बातें लिखी हुई है। अनुशासन संबंधी पुस्तक लिखकर हमारे जिले का नाम रोशन किया है। इस पुस्तक को एससीईआरटी एवं एनसीईआरटी भेजने के लिए भी कहा उपेंद्रधर दीवान अपने उद्बोधन में कहा की शिक्षक अनुशासन में रहे तो छात्र अनुशासन में जरूर रहेंगे। अनुशासन संबंधित पुस्तक जायसवाल ने लिखकर हमारे विभाग का नाम रोशन किया है और शुभकामनाएं प्रदान किए। इस कड़ी में धन्य कुमार पांडे ने भी शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं। विमोचन कार्यक्रम में हिरेन्द्र बेहार समग्र शिक्षा विकासखंड स्रोत समन्वयक धन्य कुमार पांडे बी पी ओ साक्षरता मिशन बम्हनीडीह, संचालन कर रहे हैं। रविंद्र द्विवेदी ने शुभकामनाएं प्रेषित किए। कार्यक्रम में अपरा दीवान प्रधान पाठक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चांपा व अभिषेक कॉल्विन राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक, विजय थवाईत छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सचिव भुनेश्वर देवांगन पूर्व जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा प्रदीप श्रीवास प्रधान पाठक सोठी, जय तिवारी शिक्षक ,लक्ष्मी नारायण तिवारी शिक्षक उमेश दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी व्दिवेदी को एक प्रति छात्र अनुशासन में शिक्षक का दायित्व पुस्तक समर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र द्विवेदी व कार्यक्रम का आभार राजेन्द्र जायसवाल द्वारा किया।



