Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: गर्मियों में कब खाना चाहिए सेब?…

सेब में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पुराने जमाने से कहा जाता रहा है कि जो लोग हर रोज एक सेब खाते हैं, उनकी सेहत मजबूत बनी रहती है। लेकिन बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही समय पर सेब का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। आइए सेब खाने के सही तरीके और कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेब कब खाएं?

नाश्ते के बाद सेब को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाएंगे, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय भी सेब खाने की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ब्रेकफास्ट के बाद हर रोज एक सेब खाएं और महज एक ही महीने के अंदर पॉजिटिव असर देखें।

See also  केजरीवाल का हमला, भाजपा बंद कर देगी मुफ्त सुविधाएं...

मिलेंगे फायदे ही फायदे

सेब खाकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको सेब को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए। सेब खाने की वजह से आप अपनी सारी थकान और कमजोरी को दूर कर दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।

Advertisment

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

विटामिन सी रिच सेब खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। जो लोग कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें हर रोज सेब खाना शुरू कर देना चाहिए। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए इस फल का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर सेब आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में लूटपाट करने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 लाख 20 हजार की संपत्ति जप्त, पुलिस ने लूटपाट गैंग का 48 घंटे के भीतर किया भंडाफोड़...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!