Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: सही मात्रा में खाएं अंजीर…

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अंजीर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्राई फ्रूट में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

कितनी अंजीर खाएं?

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक दिन में दो से चार अंजीर को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर को भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट भीगी हुई दो अंजीर खाना शुरू कर दें और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

See also  श्रीराम धाम कुलीपोटा में राम जानकी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी रामनवमी पर, नैला रेलवे स्टेशन से निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा मंगलवार 16 अप्रैल को...

सेहत के लिए वरदान

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन किया जा सकता है। अंजीर में मौजूद तत्व आपकी बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी अंजीर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि अंजीर तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अंजीर आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisment

ज्यादा खाना नुकसानदायक

जरूरत से ज्यादा अंजीर का सेवन करने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो लोग अक्सर ज्यादा अंजीर खाते हैं, वो मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं। इसके अलावा अंजीर का ज्यादा सेवन करना आपके दांतों की सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को डॉक्टर की सलाह लिए बिना अंजीर को डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए।

See also  CG Crime : 10 शादियां और फिर हत्या! पत्नी को ले गया जंगल, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट…4 दिनों तक वहीं पड़ा रहा शव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!