Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में विकास को मिली नई रफ्तार: विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 01 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में सीसी रोड, चबूतरा, सांस्कृतिक मंच और तालाब सौंदर्यीकरण सहित होंगे कई महत्वपूर्ण कार्य

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कुल 01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हुई है।
स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।
इन गांवों में होंगे विकास कार्य
ग्राम पुटपुरा: मुख्य मार्ग से गांजर पारा चबूतरा तक सीसी रोड के लिए 7 लाख, तथा सती दाई मंदिर से अश्वनी घर की ओर सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये।
ग्राम चोरभट्ठी: खीखलाल के घर से मुक्तिधाम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
ग्राम करमंदी: मुख्य मार्ग से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
ग्राम गाड़ापाली: बोधराम घर से डेम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
ग्राम घुठिया: सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
ग्राम अमोदा: महावीर चौक में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 5 लाख रुपये।
ग्राम बरगांव: लेवा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये।
आश्रित ग्राम पिपरा: भाठापारा मेन रोड से तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
ग्राम खैरताल: मेन रोड से मिनीमाता स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
ग्राम कांसा: तिहारू घर से शंकर चौक की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
ग्राम जगमहंत: मुख्य मार्ग से जगदीश घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा गांवों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक स्थलों का भी विकास होगा। विशेष रूप से स्कूल, मंदिर, मुक्तिधाम, तालाब और प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और मजबूत अधोसंरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
01 करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों की स्वीकृति से नवागढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क, सामुदायिक सुविधा और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!