Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

MP NEWS:चलती ट्रेन में गिरने से बची लड़की, GRP जवान ने दिखाई बहादुरी…

अशोकनगर। रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक 14 वर्षीय लड़की की जान बाल-बाल बच गई। लड़की ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई।

घटनास्थल पर मौजूद GRP के बहादुर आरक्षक गोविंद सिंह चौहान ने बिना देर किए तेजी से प्रतिक्रिया दी और लड़की को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर जवान ने एक सेकेंड की भी देरी की होती, तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

CCTV में कैद हुआ बहादुरी का नजारा

इस साहसिक बचाव का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ देखा गया कि जैसे ही लड़की गिरती है, GRP जवान तुरंत हरकत में आते हैं और जान जोखिम में डालकर उसे बचा लेते हैं।

See also  नगरीय निकायों में वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्य पुनः स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे प्रारंभ, अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी...

लोगों ने जताया आभार, प्रशासन ने की सराहना

Advertisment

घटना के बाद यात्रियों और लड़की के परिजनों ने GRP जवान गोविंद सिंह चौहान को धन्यवाद दिया और उनकी बहादुरी की जमकर सराहना की। रेलवे प्रशासन ने भी जवान के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा की और इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि सतर्कता और त्वरित निर्णय किसी भी बड़े हादसे को टाल सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!