Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

HDFC बैंक ने फिर दिखाया जलवा, 5 दिन में कमाकर दिए 44,934 करोड़…

मुंबई। स्टॉक मार्केट में बहार लौटने लगी है और इसका असर अब ऐसी कंपनियों के शेयर पर भी दिख रहा है, जिसे लेकर लोग उम्मीद ही छोड़ चुके थे. ऐसा ही एक नाम एचडीएफसी बैंक का है. मर्जर के बाद से एचडीएफसी बैंक के शेयर प्राइस निवेशकों को झटका दिए हुए थे, लेकिन बीते 5 दिनों में सबसे ज्यादा दौलत बैंक के शेयर ने की कमाकर दी है.

देश की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखें तो बीते सप्ताह 10 में से 8 कंपनियां पॉजिटिव जोन में रहीं. इनकी नेट वैल्यू में 88,085.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे ज्यादा मुनाफे में एचडीएफसी बैंक रहा. पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 509.41 अंक की बढ़त दर्ज की गई है.

See also  IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

HDFC Bank के निवेशकों ने कमाए 44,934 करोड़

बीते सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. किसी कंपनी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी असल में उसके शेयर्स की टोटल वैल्यू में हुई बढ़ोतरी होती है. इस तरह ये उस कंपनी के शेयर होल्डर्स की एसेट वैल्यू यानी रिटर्न में बढ़ोतरी को दिखाता है.

एचडीएफसी बैंक के बाद भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई.ये 16,599.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,88,623.68 करोड़ रुपये हो गया. वहीं टीसीएस का एमकैप 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Advertisment

देश के दूसरे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 5,140.15 करोड़ रुपये बढ़कर 9,52,768.61 करोड़ रुपये रहा है. आईटीसी के एमकैप में 5,032.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और यह 5,12,828.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये हो गया.

See also  आजीविका गतिविधियों से जुड़कर समूह की महिलाओं ने बुना सफलता का ताना-बाना... मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत चरौदा गौठान में कर रही सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन, वर्मी कंपोस्ट का कार्य...

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में भी इस हफ्ते सुधार हुआ है. ये 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वहीं बजाज फाइनेंस का एमकैप 1,868.94 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 5,54,715.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रिलायंस और इंफोसिस को हुआ नुकसान
बाजार में बढ़त के रुख से उलट इंफोसिस का एमकैप इस दौरान 9,135.89 करोड़ रुपये घटकर 6,52,228.49 करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया.

वैसे रैकिंग के हिसाब से टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

See also  Bilaspur: पॉक्सो केस में बड़ी लापरवाही के चलते TI और SI लाइन अटैच, पुलिस विभाग का बड़ा एक्शन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!