Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2025 का…

जांजगीर-चांपा। तीन दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का शुभारंभ दोपहर 2 बजे जांजगीर के सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के जांजगीर चांपा व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, रेखा गढ़वाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, छबि लाल सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव, जिला पंचायत सदस्य अरूणा चंद्र प्रकाश सूर्या सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण मंचासीन होंगे।

तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
महामहोत्सव के प्रथम दिवस 28 मार्च से निशुल्क मेडिकल मेगा कैंप तीन दिनों तक लगातार चलेगा जिसमें विभिन्न बीमारियों के चिकित्सक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए उपलब्ध रहेंगे। अम्रूता मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ भारत भूषण खूर्से, डॉ. मीनू खूर्से के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल दिनभर अपनी सेवाएं देंगे जिनमें डॉ. विष्णु पैगवार, डॉ. संजय खरसन, डॉ. रेशम सिंह रत्नाकर, डॉ. विनोद कुमार तामकनंद डॉ. योगेश्वर जायसवाल, डॉ. मेहुल केडिया, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. संजय खरे, डॉ. रथ राम पालेकर, डॉ. संतन दास हंसराज एवं उनकी टीम निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे।
रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बहेगी काव्य अमृत की धारा
28 मार्च को शाम आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें गीतकार मीर अली “मीर” रायपुर से, हास्य व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर रामबृक्ष गुप्ता नागपुर से, गीतकार किशोर तिवारी दुर्ग से, हास्य कवि गजराज दास महंत भिलाई से, हास्य व्यंग्य के कवि राकेश श्रीवास बिलासपुर से, श्रृंगार की सुप्रसिद्ध कवियित्री संतोषी महंत ‘श्रद्धा’ कोरबा से, श्रृंगार की प्रसिद्ध कवियित्री सोम प्रभा तिवारी ‘नूर’ करगी रोड से, हास्य व्यंग्य कवि शरद यादव सीपत बिलासपुर सहित कवि सम्मेलन का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय कवि संगम जाँजगीर के जिला अध्यक्ष कवि सुरेश पैगवार करेंगे।
29 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह में विशिष्ट हस्तियों का सम्मान
तृतीय दिवस 29 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान एवं युवा सम्मेलन
जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के द्वारा उपस्थित युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। महामहोत्सव स्थल पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दो श्रेणियों में होगा। प्रथम वर्ग कनिष्ठ श्रेणी में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी एवं द्वितीय वर्ग स्नातक स्तर के प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। संध्या समय में प्रतिभा सम्मान, युवा सम्मेलन, शारीरिक सौंदर्य एवं सौष्ठव प्रतियोगिता, परिवार परिचय, सम्मान समारोह सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी एवं हरदेव टंडन ने बताया कि 28 मार्च को प्रातः काल से पूर्वज वंदना, योग एवं प्राणायाम के द्वारा महामहोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। महा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े की मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। उड़ीसा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सुसज्जित मेला स्थल में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नवाचारी गतिविधियों एवं शासन की अनेक योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टाल सहित और अनेक स्टॉल लगाया गया है।

See also  03 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!