Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Fixed Deposit: बैंक में FD करने वालों की लगी लॉटरी, RBI ने नियम में किया बड़ा बदलाव!…

बैंक में FD करने वालों की लगी लॉटरी, RBI ने नियम में किया बड़ा बदलावफिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से ही निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो बिना किसी जोखिम के सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं।

हालांकि, कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक व्यक्ति बैंक में कितने एफडी अकाउंट खोल सकता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें।

कितने एफडी अकाउंट खोल सकते हैं?

मोटा फंड तैयार करने के लिए कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, अपनी आय के आधार पर सरकारी या निजी बैंकों में कितने भी एफडी अकाउंट खोल सकता है।

See also  IPL 2025, RR vs KKR: डिकॉक के आगे राजस्थान रॉयल्स का सरेंडर, कोलकाता को दिलाई बड़ी जीत...

एफडी अकाउंट खोलने की कोई सीमा तय नहीं है। हालांकि, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होती है। केवाईसी के लिए पहचान पत्र, पते का प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।

Advertisment

एफडी के लिए पैन कार्ड क्यों जरूरी है?

फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने के लिए पैन कार्ड का होना अनिवार्य है। चाहे आप बैंक में एफडी कराएं या पोस्ट ऑफिस में, पैन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है।यदि आपकी एफडी पर सालाना 40,000 रुपये से अधिक ब्याज मिलता है, तो बैंक उस पर टीडीएस (TDS) काटता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 50,000 रुपये है। इसी वजह से पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रोजेक्ट ‘जागृति’ के फ्लेक्स का किया विमोचन, अभद्र भाषा के विरूद्ध बच्चों और पालकों को जागरूक करने प्रोजेक्ट ‘जागृति’ का संचालन...

नॉमिनी का प्रावधान

आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एफडी अकाउंट खोलते समय नॉमिनी का नाम देना अनिवार्य है। आप एक से अधिक नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं। लेकिन, यदि आप कई नॉमिनीज का नाम देते हैं, तो आपको यह स्पष्ट करना होगा कि एफडी में जमा राशि का विभाजन किस अनुपात में होगा।

एफडी की अवधि

एफडी की अवधि 3 महीने से लेकर 10 साल तक हो सकती है। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बैंक समय-समय पर विशेष एफडी योजनाएं भी पेश करते हैं, जो ग्राहकों को बेहतर ब्याज दरों का लाभ देती हैं।

वर्तमान ब्याज दरें

फिलहाल, कई बैंक एफडी पर 7% से 8.5% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट न केवल आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प भी है।

See also  साय कैबिनेट की बैठक, निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात दे सकती हैं सरकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!