Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सैन्य अधिकारियों से लूट और महिला मित्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला : कोर्ट ने 5 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा…

इंदौर। जिले के जाम गेट के समीप सैन्य अधिकारियों के साथ मारपीट, लूटपाट और उनकी एक महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपियों को तुरंत दंडित करने का आदेश भी दिया है। इस मामले में पीड़ितों को राहत देते हुए, एक पीड़िता को 50 हजार रुपए और बाकी तीन पीड़ितों को 10-10 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया गया है।

फैसला चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा सुनाया गया। यह पहली बार है जब इंदौर छावनी क्षेत्र में सैन्य अधिकारियों के साथ इस प्रकार की घटना घटी थी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल था, जिसके खिलाफ पृथक से प्रकरण न्यायालय में लंबित है।

See also  थाईलैण्ड के अरूणदेव मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा नैला का दुर्गा पंडाल, श्रीश्री दुर्गा उत्सव समिति का दुर्गोत्सव पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध...

पुलिस की कड़ी विवेचना और तत्परता से इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया गया। वहीं इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए यह पूरा प्रकरण फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया गया था। घटना सितंबर 2024 में घटित हुई थी। इस पूरे मामले में अभियोजन की तरफ से राज्य शासन का समर्थन किया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा मजबूती से दस्तावेज पेश किए थे। जानकारी संध्या ऊइके विशेष लोक अभियोजक ने दी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!