Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: भालू की मौत मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वनकर्मी निलंबित…

बालोद। हाल ही में तांदुला डेम में एक भालू की तैरती हुई मिली लाश के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में भूषण लाल ढीमर (वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, हर्राठेमा), दरेश कुमार पटेल (परिसर रक्षक, मलगांव) और विशेखा नाग (परिसर रक्षक, नैकिनकुंवा) को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को तांदुला डेम में एक भालू का शव तैरता मिला था, जिसे वन विभाग ने गुपचुप तरीके से कल्लूबाहरा के जंगल में दफना दिया. करीब एक माह बाद जब मृत भालू की तस्वीर वायरल हुई, तो मामला तूल पकड़ लिया. जांच के दौरान शनिवार को वन विभाग ने शव को दोबारा जमीन से निकाला तो चौकाने वाली सच्चाई सामने आई भालू के चारों पंजे शरीर से अलग थे, जिससे वन विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई.

See also  अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का मिला सम्मान

मामले की गंभीरता को देखते हुए भालू के शव के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद और भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. इस पूरे मामले को गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह ने विधानसभा में भी उठाया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!