Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सदन में विधायक चंद्राकर और कौशिक ने मंत्री कश्यप को घेरा…

विधानसभा में उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों की शैक्षणिक स्थिति पर तीखी बहस

रायपुर। विधानसभा में उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालयों में शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों की स्थिति को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक अजय चंद्राकर के सवालों का भार साधक मंत्री केदार कश्यप संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

रिक्त पदों पर सवाल और मंत्री का असमंजस
विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि प्रदेश के 15 महाविद्यालयों में अनुसंधान कार्य हो रहा है या सिर्फ नाम के लिए अनुसंधान केंद्र बनाए गए हैं। मंत्री केदार कश्यप ने स्वीकार किया कि फिलहाल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन अनुसंधान कार्य नहीं हो रहा।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गूंज उठी बीजापुर के युवाओं की बुलंद आवाज – ‘नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का है इरादा’...

चंद्राकर ने फिर शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों की रिक्तियों पर सवाल उठाए।

मंत्री कश्यप ने बताया कि 692 स्वीकृत पदों में से केवल 69 पद भरे गए हैं, जबकि 623 पद अब भी रिक्त हैं।

Advertisment

इस पर चंद्राकर ने असहमति जताते हुए कहा कि जब उन्हें पहले जवाब दिया गया था, तब भी रिक्त पदों की संख्या 623 बताई गई थी, तो अचानक इतनी तेजी से भर्ती कैसे हो गई?

मंत्री इस सवाल पर निरुत्तर रह गए।

पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप और नई भर्तियों की घोषणा
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ कॉलेज खोले, लेकिन शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं नहीं कीं। उन्होंने बताया कि 181 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ की दो युवतियों से पड़ोसी राज्य में बलात्कार, बीते पांच महीनों से जिस्म नोच रहे थे दरिंदे

विधायक धरमलाल कौशिक ने सवाल उठाया कि भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी। इस पर मंत्री ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन निश्चित समयसीमा बताने में असमर्थ रहे। कौशिक ने कहा कि दो सत्र निकल चुके हैं, छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक के सवालों से मंत्री केदार कश्यप असहज दिखे और उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की है। हालांकि, विपक्ष ने इसे केवल आश्वासन करार दिया और सदन में तीखी बहस हुई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!