Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधानसभा में रेडी टू ईट वितरण और स्थानीय रोजगार का मुद्दा गरमाया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता और स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने का मुद्दा उठा।

रेडी टू ईट वितरण पर सवाल-जवाब
विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा में लंबे समय से रेडी टू ईट आपूर्ति न होने का सवाल उठाया। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बीज निगम से रेडी टू ईट की आपूर्ति हो रही है और कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण किया जाता है, लेकिन मार्च में ऐसा नहीं हुआ।

सभापति ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए हर मंगलवार को वितरण सुनिश्चित करने और किसी भी खामी की जांच कराने के निर्देश दिए।

See also  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की प्रथम बैठक...

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए जाएंगे।

औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं के रोजगार पर बहस
विधानसभा में बलौदाबाजार-भाटापारा के औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने का मुद्दा भी उठा। कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने कहा कि जिले की औद्योगिक इकाइयों में बाहरी लोगों को नौकरी मिल रही है, जबकि स्थानीय युवाओं को मौका नहीं दिया जा रहा।

Advertisment

इस पर तकनीकी मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि औद्योगिक नीति के तहत स्थानीय युवाओं को प्लेसमेंट मिल रहा है। हालांकि, विधायक संदीप साहू ने आरोप लगाया कि प्लेसमेंट कैंपों की निगरानी न होने से बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है और मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़े गलत हैं।

See also  स्टेट जीएसटी ने तीन दिनों में की पूरे प्रदेश में कई बड़ी कार्रवाई, स्टेट जीएसटी विभाग ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर और मनेन्द्रगढ़ में 11 व्यापारियों यहाँ छापा मार कर लगभग 7 करोड़ 60 लाख रूपए का टैक्स मौके पर ही पकड़कर उसे सरेंडर करवाया...

संदीप साहू: अल्ट्राटेक को छोड़कर बाकी सीमेंट फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

मंत्री विजय शर्मा: औद्योगिक नीति के तहत कुशल और अकुशल दोनों श्रेणियों में भर्तियां हुई हैं।

इन मुद्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!