Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गैंगस्टर अमित जोश को हथियार दिलाने वाला आरोपी प्रखर गिरफ्तार, एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद…

भिलाई। कुख्यात गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले युवक प्रखर चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रुआबांधा रिसाली निवासी प्रखर चंद्राकर ने ही गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल उपलब्ध कराया था. अमित जोश के एनकाउंटर के बाद से ही वो फरार चल रहा था, लेकिन अब कानून के शिकंजे में आ चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. प्रखर चंद्राकर पहले से ही गुंडा बदमाशों की लिस्ट में शामिल था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी प्रखर चंद्राकर?
9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रिसाली ग्राउंड में बड़ी एलईडी लगवाई थी. इस दौरान दर्शक भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे मैच का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान रात साढ़े 11 बजे आरोपी अपने वाहन से मौके पर पहुंचा और उसने पहले ग्राउंड का चक्कर लगाया. इसके बाद जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने कार्यकर्ताओं को वाहन से कुचलने की कोशिश की. प्रखर चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

See also  Chhattisgarh Real Estate Market : नई कलेक्टर गाइडलाइन पर रियल एस्टेट सेक्टर में भारी नाराज़गी, कारोबार पर संकट के बादल…

पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस की जब्त
भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रमन दीप सिंह ने एफआईआर करवाया था. उन्होंने एफआईआर में कहा था कि उसके ऊपर आरोपी ने कट्टे से हमला किया था. जांच के दौरान ये पत चला कि अमित जोश को पिस्टल की सप्लाई इसी ने की थी. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी प्रखर चंद्राकर के पास से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस भी जब्त किया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!