Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Amazon से बुक की थी अलमारी, जैसे ही खोला बॉक्स, युवती की फटी रह गई आंखे, बुलानी पड़ गई पुलिस…

मध्य प्रदेश में रीवा के बाणसागर कॉलोनी में रहने वाली श्रुति शर्मा के परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा धोखा हुआ। उन्होंने अपने पिता के नाम पर एक महंगी अलमारी ऑनलाइन मंगवाई, जिसकी कीमत 49,000 रुपये थी।

उन्होंने यह अलमारी एक प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से ऑर्डर की थी और पूरा पेमेंट ऑनलाइन कर दिया था। जब अलमारी की डिलीवरी हुई और बॉक्स खोला गया, तो पूरा परिवार हैरान रह गया। उन्हें पूरी अलमारी की जगह अलग-अलग पार्ट्स मिले, जिनमें से कई टूटे हुए थे और कुछ पार्ट्स गायब भी थे। श्रुति ने कई दिनों तक इसे सही करने की कोशिश की, लेकिन अधूरे और खराब हिस्सों के कारण अलमारी सेट नहीं हो सकी।

See also  बरात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिटर्न में आ रही दिक्कत

जब श्रुति ने कंपनी से रिटर्न पॉलिसी के तहत इसे वापस करने की कोशिश की, तो उनकी परेशानी और बढ़ गई। कंपनी ने सामान वापस लेने से इनकार कर दिया और ना ही उनके पैसे लौटाने की कोई व्यवस्था की। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

पुलिस तक पहुंचा मामला

Advertisment

जब कंपनी से कोई समाधान नहीं मिला, तो श्रुति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जहां ग्राहक ठगी के शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू , युवाओं को मिलेंगे अपने कौशल को विकसित करने के अच्छे अवसर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्कता जरूरी

इस घटना से सीख लेते हुए पुलिस ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि महंगे प्रोडक्ट खरीदते समय कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनना सुरक्षित होता है। इससे ग्राहक पहले सामान देखकर फिर भुगतान कर सकते हैं, जिससे इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग सुविधाजनक जरूर है, लेकिन खरीदारी करते समय सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!