Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: 12वीं की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना.. अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म…

सक्ती। जिले में एक 12वीं की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया। फिर उसे ओडिशा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

See also  आवास योजना के नये हितग्राहियों को आवास दिलाने राज्य सरकार करेगी केन्द्र से आग्रह: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। डरी-डरी पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!