Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

18 बल्क लीटर महुआ शराब एवं एक कार के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, आबकारी विभाग जांजगीर-चांपा एवं पुलिस थाना पामगढ़ की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर 11 मार्च 2025 को
कुल प्रकरण 1 में 18.00 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब व लाल रंग की अल्टो कार बरामद कर धारा-34(2) की कार्यवाही की गई।
घटना दिनांक 11 मार्च 2025  को मुखबिर की सूचना पर आबकारी वृत्त-पामगढ़ एवं पुलिस थाना पामगढ़ द्वारा पामगढ़-जांजगीर मार्ग में नाका लगाकर लाल रंग के अल्टो कार को रोककर तलाशी लेने पर दो बड़ी प्लास्टिक पालीथीन में 45-45 पाउच में भरा कुल 18 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद होने पर कार में सवार व्यक्ति दीपक यादव, प्रीतम दास निवासी जांजगीर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक, थाना प्रभारी पामगढ़ मनोहर सिन्हा, आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार, सहायक उप निरीक्षक थाना पामगढ़ संतोष बंजारे एवं आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा, राजेश पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  आम लोगों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी में भारी कटौती की

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!