Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अदालत में रो पड़ीं एक्ट्रेस, अधिकारियों पर लगाया चौंकाने वाला आरोप…

हैदराबाद। दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों का खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.

हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से एक्ट्रेस को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पेशी के दौरान अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया.

See also  आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना चांपा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. रन्या ने कहा, ‘अगर मैं जवाब नहीं देती तो वे मुझे धमकाते हैं. कहते हैं, ‘तुम्हें पता है कि अगर तुम नहीं बोलोगी तो क्या होगा.’ जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, ‘उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.’

See also  व्यभिचार में रह रही महिला तलाक के बाद पति से नहीं भरण-पोषण की हकदार, हाई कोर्ट का अहम फैसला…

अभिनेत्री के जवाब में जज ने पूछा कि तुम्हें अपने वकील से बात करने के लिए 30 मिनट दिए गए थे. तुमने उन्हें क्यों नहीं बताया? उन्होंने इस बारे में याचिका क्यों नहीं दायर की? वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान वह किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करती है. जब भी हम पूछते हैं, वह चुप रहती है. हमने पूरी जांच रिकॉर्ड कर ली है.’

Advertisment

आईओ ने आगे आरोप लगाया, ‘यहां तक कि जब उसे सबूत दिखाए गए और विशिष्ट सवाल पूछे गए, तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसके वकीलों ने उसे अदालत में प्रवेश करते ही निर्देश दिया कि उसे क्या कहना है.’ इसके बाद न्यायाधीश ने रन्या की कानूनी टीम से उसके बयानों को प्रभावित करने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की. DRI ने 4 मार्च को किया गिरफ्तार आपको बता दें कि रन्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है.

See also  देह व्यापार के धंधे की मास्टरमाइंड रेशमा खान गिरफ्तार हुक्का बार में आने वाली लड़कियों को बनाती थी शिकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!