Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘हीरामंडी’ के बाद चमकी फरदीन खान की किस्मत, कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं एक्टर…

मुंबई। एक्टर फरदीन खान लंबे वक्त तक इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए थे. लेकिन जब उन्हें संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया, तो फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था. हाल ही में एक्टर ने अपने कमबैक और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर काम करने पर चर्चा की.

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में सालों बाद फरदीन खान को देख हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान नजर आई. उनके कमबैक ने सभी को खुश कर दिया. फरदीन ने इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. उनका निभाया हुआ किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था. हीरामंडी के बाद उन्हें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, एमी विर्क, तापसी पन्नू के साथ फिल्म खेल खेल में भी देखा गया था. हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

See also  आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1802 बच्चों का स्वर्णप्राशन, राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन...

जूम के साथ एक खास बातचीत के दौरान फरदीन ने हाल ही में हीरामंडी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर वापसी के बारे में बात की और बताया कि वो इस सीरीज का हिस्सा बनकर कितने खुश थे. उन्होंने कहा, “मैं बहुत लकी हूं कि मुझे संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और मैं उनके काम की बहुत तारीफ भी करता हूं. इसलिए, इतने सालों के बाद उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना और इस सीरीज में बाकी टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना, न सिर्फ एक्टर्स बल्कि सिनेमैटोग्राफर… पूरा सेटअप, उनकी पूरी टीम… यह बहुत ही खास था.”

See also  CG NEWS : बढ़ रहा अपराध: पेट्रोल पंप व्यापारी से मारपीट कर 76 हजार की लूट...

फरदीन खान ने खुद को बताया लकी
अपनी बात को पूरा करते हुए फरदीन ने आगे कहा कि वो कभी भी किसी ऐसी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहें, जिसका ऐतिहासिक महत्व हो… और उन्होंने कभी भी ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया. यह हकीकत में..एक ऐसी याद है जिसे वह हमेशा संजो कर रखेंगे. यह सीखने का एक बेहतरीन अनुभव रहा, यह एक बड़ा सौभाग्य और सम्मान की बात है. इसलिए, यह बहुत खास रहा है.

कमबैक पर की फरदीन खान ने बात
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी फरदीन खान ने बात की. उन्होंने कहा, “मुझे जो प्रोजेक्ट ऑफर किए गए हैं, उन्हें लेकर मैं बहुत स्पेशल फील कर रहा हूं. वे दिलचस्प हैं, जैसे हीरमंडी और हाउसफुल 5, जिनमें कंटेंट, मस्ती और कमर्शियल वैल्यू है. मैं लकी था कि मुझे एक क्राइम थ्रिलर मिली, एक ऐसी कैटेगरी जिसे मैंने विस्फ़ोट के साथ पहले कभी नहीं खोजा था, किरदार, सेटअप और कहानी मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थे, जिससे यह सीखने का एक शानदार अनुभव बन गया.”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!