Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर नगर निगम के लिए चुने गए सभापति, निर्विरोध हुआ सभापति का चुनाव…

बिलासपुर नगर निगम के लिए विनोद सोनी को सभापति निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।

दरअसल बिलासपुर नगर निगम के लिए सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए विनोद सोनी सभापति चुने गए हैं। उन्हें निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है। भाजपा ने पूर्व से ही विनोद सोनी को सभापति बनाए जाने के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतरा जिसके चलते निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया।

बता दे नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पूजा विधानी 67 हजार से अधिक वोटों से जीत कर महापौर निर्वाचित हुई है। वही 70 वार्डों में 49 पार्षद बीजेपी के जीते हैं। 18 पार्षद कांग्रेस और 3 पार्षद निर्दलीय है। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में सभापति का चुनाव होना बचा था। शनिवार को इस प्रक्रिया को पूरा करवाया गया। भाजपा ने विनोद सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा की एक तरफा जीत सुनिश्चित होने के चलते कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद विनोद सोनी को सभापति चुन लिया गया।

See also  RAIPUR:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में रायपुर देश के टॉप 10 शहरों में शामिल...

पूर्व प्रभारी महापौर रहकर निभा चुके है अपना दायित्व

नवनियुक्त सभापति विनोद सोनी पूर्व में एक वर्ष तक प्रभारी महापौर भी रह चुके हैं।इसके अलावा वे पार्षद भी अपने क्षेत्र से रह चुके है। चूंकि भाजपा के सीनियर पार्षद हैं और पूर्व मंत्री के करीबी भी है जिसके कारण उनका सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा था।इस दौड़ में नदी किनारे के कुछ नेता और अपने आपको पूर्व मंत्री का करीबी बताने वाले भी दावा कर रहे थे कि उनका नंबर लगेगा और वे जरूर सभापति बनेंगे लेकिन सभी के सपनो पर पानी फिर गया।

Advertisment

नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होना बाकी

See also  CG Crime News : खूनी शादी , डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह, 20 साल के युवक की गई जान

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव भी होता है जो अभी तक नहीं हुआ है।ऐसा माना जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। इसमें कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम को पीसीसी चीफ के पास भेज दिया है उम्मीद है एक दो दिनों में नेता प्रतिपक्ष का भी नाम जल्दी आ जायेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!