Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कई परिवारों को नक्सल धमकी, एसपी ने दिलाई सुरक्षा…

दंतेवाड़ा। बारसूर थाना क्षेत्र के दो गांव के आठ परिवार के 17 सदस्यों को नक्सलियों ने जनअदालत में तलब किया फिर उन्हें गांव छोड़ने का फरमान जारी किया। नक्सलियों ने सभी पर पुलिस मुखबरी का आरोप लगाया है। जिसके बाद नक्सलियों के खौफ के चलते सभी ग्रामीणों ने बस्तर जिले के किलेपाल व वाहनपुर गांव में पनाह लेने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी पंचायत तुसवाल के तोड़मा के 3 तथा कोहकाबेड़ा गांव के 5 कुल आठ परिवारों को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी देकर तीन दिन पूर्व गांव से बेदखल होने का फरमान जारी करते हुए गांव छोड़ने कहा था।

See also  अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि, विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहत...

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की दहशत अब भी बरकरार है। हालात ये हैं कि नक्सलियों की धमकी के बाद दो गांव के आठ परिवारों का हुक्का पानी बंद करके गांव से बेदखल कर दिया गया है। बेदखल हुए ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों ने हमारे परिवारों को जान से मारने की धमकी देने के बाद गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। इसके बाद गांव के अन्य परिवारों में भी दहशत देखी जा रही है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन में लगातार नक्सलियों के बड़े लीडर मारे जा रहे हैं और बहुत से बड़े लीडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यही वजह है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और भोले भाले ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। नक्सलियों ने आठ परिवारों को गांव से बेदखल करने का फरमान सुनाया है। पुलिस प्रशासन इन परिवारों को पूरी सुरक्षा दे रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रयास से विश्व हाथी दिवस का आयोजन रायपुर में 12 अगस्त को, केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन भूपेन्द्र यादव होंगे मुख्य आतिथि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!