Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विष्णु मांचू ने की अक्षय कुमार की तारीफ…

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की तारीफ़ करते हुए उन्हें अद्धभुत अभिनेता बताया है। विष्णु मांचू बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ने हाल ही में ट्विटर पर #आस्कविष्णु सत्र के लिए कदम रखा, जहां प्रशंसकों ने उत्सुकता से उनसे बातचीत की और उनसे कई विषयों पर सवाल पूछे। जबकि सत्र में आने वाली फिल्म और उनके सहयोग के बारे में ज़्यादातर रोमांचक सवाल पूछे गए, लेकिन एक विशेष टिप्पणी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया।

एक नेटिजन ने अक्षय कुमार को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की। हालाँकि, विष्णु की प्रतिक्रिया विनम्र थी। विष्णु ने जवाब दिया, मुझे भी पता है कि वह भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, और तुरंत नकारात्मक टिप्पणी को सम्मानजनक तरीके से टाल दिया। लेकिन विष्णु यहीं नहीं रुके। उन्होंने बॉलीवुड के अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, अद्भुत अभिनेता। और उनकी कॉमिक टाइमिंग असंभव है। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

See also  देवरहा गांव के शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया गया हैं कॉलेज व स्कूल, कार्यवाही मांग को लेकर सभापति  ने कलेक्टर व एसडीएम को सौपा ज्ञापन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!