Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका छत्तीसगढ़ की सभी गौठान – अमर सुल्तानिया…

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका छत्तीसगढ़ की सभी गौठान – अमर सुल्तानिया
 
जांजगीर-चांपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने चलबो गौठान-खोलबो पोल के तहत जांजगीर ग्रामीण मंडल के ग्राम खोखरा, धाराशिव, सेवई गौठान में जाकर निरिक्षण किया एवं ग्राम वासियों के सामने गौठान की अव्यवस्था को लेकर पंचनामा बनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं, यहां ग्रामीणों से मिलकर गौठान की जमीनी हालात पता कर गौठान का फीडबैक और पंचनामा तैय्यार किया गया। इसमें पाया गया कि गौठान में एक भी गाय नही हैं, वर्मी कम्पोस्ट खाद की जगह किसानों को मिट्टी दिये जा रहे हैं। गौठान में पीने के लिए पानी नही है, गौठान में शेड नही हैं, गौठान की शेड चोरी हो चुकी है, किसी भी गांव में गौठान समिति का चुनाव नही हुआ है। भुपेश सरकार ने प्रत्येक गौठान के विकास के लिए 1900000 (उन्नीस लाख) भेजने की बात कहते है लेकिन अब तक गौठानो में 200000 (दो लाख) का काम नही हुआ हैं। भुपेश सरकार ने भ्रष्टाचार करने के लिए गौठानों को माध्यम बनाया है।
इस अवसर पर जांजगीर ग्रामीण मंडल के महामंत्री अजय राठौर, नंदकिशोर राठौर, विकास श्रीवास, जितेन्द्र खाण्डे, सुनील शर्मा, दयाशंकर पटेल, नमन यादव, मनैजर खरे, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, रामधन पटेल, मनोज बरेठ, रामधन राठौर, गोपाल राठौर, प्रेमलाल यादव, संतोष यादव, प्रतिभा राठौर, सुनील पाण्डे, उमेंदराम बरेठ, बेदराम यादव, दिनेश राठौर, अभिषेक गोस्वामी, योगेश राठौर, रामलाल पटेल, विनोद राठौर, आयुष राठौर, अमर राठौर, अंकुश राठौर, शत्रुहन राठौर, शिवा गोस्वामी, किशन धीवर, ध्रुव राठौर, लच्छीराम प्रधान, केशव गोयल, किशन यादव, कृष्णकुमार कश्यप, नकुल कश्यप, रवि सिंह, नंदलाल सूर्यवंशी, सुशीला कश्यप, लक्ष्मीन यादव, पुनीराम सूर्यवंशी, विकास, गौरव सिंह सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

See also  BRAKING NEWS : युवती की हत्या के बाद जलाया शव, नहर के पास मिली अधजली लाश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!